[ad_1]

नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 654 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,67,967 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 219.84 करोड़ टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 790 लोग कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 4,41,30,380 हो गयी हैं। देश में स्वस्थ होने की दर 98.79 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की दर 0.2 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। इसी अवधि में कोरोना वायरस (कोविड-19) से पांच मरीजों की मृत्यु होने से, अब तक मृतकों का संख्या बढ़कर 5,30,553 हो गयी है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान आठ राज्यों, दो केन्द्र शासित प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ी है और अन्य राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों में इसके मामलों में कमी देखी गयी है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13 मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 144 हो गयी। इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 19,80,189 हो गयी है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 26,516 है।
केरल में इस अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण के 81 मामले घटे हैं और इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,013 हो गई। कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,51,383 हो गई है। राहत की बात यह रही कि इस अवधि में एक मरीज की मौत होने से मतृकों की संख्या 71,443 पर बरकरार है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 23 मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 859 रह गयी है। इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 79,85,630 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 1,48,402 पर स्थिर है।
कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के पांच मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,609 रह गयी है। इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 40,28,731 हो गयी है। इसी अवधि में मृतकों की संख्या 40,302 है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: हवा से से पेयजल उत्पादन की अक्षय ऊर्जा आधारित तकनीक
[ad_2]