[ad_1]

भीलवाड़ा(एजेंसी/वार्ता): राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के भीड़भाड़ वाला बड़ला चौराहे पर आज फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
एएसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के अनुसार दो भाइयों पर हमलावरों ने एक के बाद एक 3 राउंड फायर किये। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हुसैन कॉलोनी निवासी कमरुद्दीन उर्फ टोनी 22 एवं इसका भाई इब्राहिम पठान 34 गुरुवार दोपहर बड़ला चौराहा से हरणी महादेव रोड़ से गुजर रहे थे। इसी दौरान चौराहा से कुछ दूरी पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायर किये। इसके चलते दोनों युवक घायल हो गये। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक की मौत हो गई। सरेआम फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस को सड़क पर गोलियों के चार खोल मिले हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़ें:-इन उपायों से रख सकते है अपना वजन संतुलित
[ad_2]