[ad_1]
इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है कि फल सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। अपनी हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज, ब्राइटनिंग विशेषताओं और विटामिन कंटेंट के साथ फल त्वचा में नई जान डाल देते हैं। चेहरे के कुछ हिस्सों की त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है। जैसे अंडर आई स्किन। विभिन्न कारणों से यहां अंडर आई रिंकल्स, डार्क सर्कल्स और पफी आईज जैसी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी आंखों के नीचे की त्वचा का भी खास ख्याल रखें। हेल्थ शॉट्स पर हम ऐसे ही 5 अंडर आई मास्क (under-eye mask at home) लेकर आए हैं, जो पूरी तरह फलों पर आधारित हैं। आइए जानते हैं उनके फायदे और इस्तेमाल का तरीका।

क्यों होती हैं अंडर आई स्किन में समस्याएं
नींद की कमी, लंबे वक़्त तक स्क्रीन पर रहने और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से आंखों के नीचे का क्षेत्र प्रभावित होता है। यह हिस्सा चेहरे का सबसे सेंसिटिव हिस्सा होता है और किसी भी तरह का रिएक्शन यहां सबसे पहले नजर आता है। चलिए जानते हैं आंखों के नीचे होने वाली परेशानियों के लिए कुछ आसान, DIY फ्रूट मास्क, जो डार्क सर्कल्स को कम कर सकते हैं, अंडर-आई एरिया को ब्राइटन कर सकते हैं और इसे अच्छी तरह से हाइड्रेटेड और स्वस्थ भी रख सकते हैं।
इस तरह बनाइए 5 DIY अंडर आई फ्रूट मास्क
1. कीवी और दही
दही और कीवी त्वचा को खासतौर पर अंडर-आई एरिया को हाइड्रेट, रिप्लेनिश और रेजुवेनेट करने के लिए एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
इसे बनाने के लिए कीवी को ब्लेंड करें और इसमें दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को कम से कम 10 मिनट तक आंखों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं। इससे आप अपनी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग महसूस करेगी।
2. पपीता लेमन मास्क
मैश किए हुए पपीते को एक कटोरी में निकाल लीजिए। अब इसमें नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी मिक्स करें।
इस पेस्ट को आंखों के आसपास 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। यह नुस्खा आंखों के आसपास के एरिया को ब्राइटन करता है और इसे मुलायम रखता है।
यह भी पढ़े- Long distance relationship: ये 5 संकेत बताते हैं कि अब कमज़ोर पड़ने लगा है आपका रिश्ता
3. अनानास मास्क
सूजन और डार्क सर्कल्स के लिए, अनानास के रस में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिक्स कर लें। इस मिश्रण को आंखों के नीचे वाले हिस्से पर 30 मिनट के लिए लगाएं। आंखों के नीचे के घेरे ज्यादा गहरे हैं, तो हर दिन कम से कम दो सप्ताह तक दोहराएं।

4. स्ट्रॉबेरी मास्क
स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए जानी जाती है। इसमें विटामिन सी भी शामिल होता है, जो त्वचा को आराम देता है और शांत करता है। कुछ स्ट्रॉबेरी लें और उन्हें एक पेस्ट बनाने के लिए ब्लेंड करें। इस पेस्ट में विटामिन ई तेल और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिक्स करें और इस मिक्सचर को प्रभावित एरिया पर लगाएं।
5. एवोकाडो और एलोवेरा मास्क
अपने पौष्टिक और हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज के साथ, एवोकाडो और एलोवेरा आंखों के नीचे के एरिया के लिए एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। एक चम्मच एलोवेरा और एक चम्मच मैश किया हुआ एवोकाडो को ठीक से मिलाएं। इस पेस्ट को लगभग 20 मिनट के लिए अपनी आंखों पर लगाएं। इस मास्क का इस्तेमाल करने के बाद आपको आंखों के नीचे सॉफ्टनेस फील होगी।
यह भी पढ़े- एक्सरसाइज रुटीन हो गया है डिस्टर्ब, तो इन ऑफबीट तरीकों से कम करें अपना वजन
[ad_2]