[ad_1]
करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat 2022) नजदीक आ रहा है। इस दिवस पर विवाहित हिन्दू महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिवस की खास बात यह है कि इस दिन महिलाएं सोलाह सोलह श्रृंगार करती हैं। इनमें भी मेहंदी का खास स्थान है। मेहंदी से सजी हथेलियां किसी भी स्त्री का रूप निखार देती हैं। तो अगर आप भी अपनी मेहंदी का रंग एकदम गाढ़ा करना चाहती हैं, तो आजमाएं ये 6 सुपरइफैक्टिव (how to darken your mehndi) घरेलू नुस्खे।
मेंहदी लगाना शुभ माना जाता है और यह भारत में शादी की रस्मों का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हाथों पर मेहंदी का रंग जितना गहरा हो उतना ही हाथ खिलते हैं। मगर कई केमिकल वाली मेहंदी का उपयोग करने से भी मेहंदी का रंग गहरा रचता है, लेकिन यह आपके हाथों को प्रभावित कर सकता है। इसके कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
डाई या अन्य रासायनिक रूप से प्रभावित मेहंदी का उपयोग करने के बजाय, मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें।
पहले जान लेते हैं मेहंदी लगाने के फायदे
मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह आपके तन – मन को शांत और ठंडा रखने में मदद करती है। एनसीबीआई के ऑनलाइन जर्नल के अनुसार मेहंदी में एंटीसेप्टिक प्रोपर्टीज़ होती हैं, जो कई स्किन कंडिशंस को ठीक करने में मददगार साबित हो सकती है। साथ ही, इसमें हीलिंग प्रोपर्टीज़ भी होती हैं और यह ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा रखने में मदद करती है।
तो चलिये जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जो मेहंदी के रंग को गहरा करने में मदद करेंगे
1 मेहंदी का तेल (Henna Oil)
हाथों पर मेहंदी लगाने से पहले मेहंदी का तेल ज़रूर लगाएं। इससे मेहंदी का रंग निखर के आता है। आपने कई मेहंदी लगाने वालों को भी मेहंदी लगाने से पहले इसका इस्तेमाल करते हुये देखा होगा। तो आप भी मेहंदी का तेल लगाएं इससे मेहंदी अच्छी रचेगी।

2 लौंग का उपयोग करें (Cloves)
एक बार जब आप मेहंदी को हटा दें, तो छोटे आकार का सॉस पैन लें और लौंग के कम से कम 8-10 टुकड़े तब तक गर्म करें जब तक धुआं न निकलने लगें। अब अपना हाथ तवे के ऊपर थोड़ा दूरी पर रखें और सावधान रहें ताकि हाथ जले नहीं। अपने हाथों को धुएं के संपर्क में आने दें और फिर हटा दें। अच्छा गहरा रंग पाने के लिए इस प्रक्रिया को कम से कम चार बार दोहराएं।
इससे मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा। इसके अलावा यदि आपके पास लौंग का तेल है तो आप उसे भी हल्का गर्म करके हाथों पर लगा सकती हैं।
3. सरसों का तेल (Mustard)
ज्यादातर लोगों के घर में सरसों का तेल होता है। आपको बस इतना करना है कि एक बार जब आप मेंहदी हटा दें, तो सरसों का तेल लगाएं। यह मेहंदी का रंग गहरा करने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है।
4. नींबू और चीनी (Lemon and Sugar)
एक बाउल लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें और उसमें थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। पानी का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह प्रभाव को कम सकता है। फिर जब आपकी मेहंदी सूख जाए तो एक कॉटन बॉल लें और उसे मिश्रण में भिगो दें और मेहंदी पर हल्का सा लगा लें।

ध्यान रहे कि रुई से आपकी सूखी मेहंदी न निकले। ध्यान रहे कि आप कॉटन बॉल को बहुत तेजी से रगड़ें न। वरना इससे सूखी मेहंदी निकल सकती है। यह मिश्रण मेहंदी को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है, जिससे यह गहरा रंग देती है।
5. चाय पत्ती या कॉफी पाउडर (Tea or Coffee Powder)
मेहंदी तैयार करने के लिए आप सादा पानी की बजाए चाय या कॉफी के पानी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। चाय और कॉफी दोनों में रंग गहरा करने वाला नैचुरल पिगमेंट मौजूद होते हैं, जो मेहंदी का रंग गहरा करने में आपकी मदद करेंगे।
6. अचार का तेल
आम के खट्टे अचार का तेल भी मेहंदी का रंग गहरा करने में बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें सभी मसालों का अर्क होता है। बस मेहंदी सूखने के बाद उसे हाथ से रगड़ कर छुड़ा लें। और मेहंदी से सजी हथेली में थोड़ा सा अचार का तेल लेकर उसे दोनों हाथों पर जहां-जहां भी मेहंदी लगी है वहां मसल लें। जितनी देर हो सके पानी में हाथ डालने से बचें।
हैप्पी करवा चौथ!
यह भी पढ़ें : क्या हेयर रिबॉन्डिंग करवाने से बाल कमजोर हो जाते हैं? एक्सपर्ट से जानिए रिबॉन्डिंग के बाद क्या करना है और क्या नहीं
[ad_2]