[ad_1]
शोएब मलिक ने सोमवार देर रात करीब 1:15 बजे अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह सानिया मिर्जा के साथ नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बहुत बधाई, आपके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं! इस दिन का भरपूर आनंद लो।’उनके इस पोस्ट ने तलाक की खबरों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।
मोहम्मद शमी के ‘KARMA’वाले ट्वीट कर भड़के वसीम अकरम, कहा- जलती पर तेल डालना ठीक नहीं
इसी बीच सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने नए प्रोजेक्ट ‘द मिर्जा मलिक शो’ की घोषणा कर दी है। यह शो जल्द ही पाकिस्तानी स्ट्रीमिंग सर्विस उर्दूफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। उर्दूफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी।
बता दें सानिया मिर्जा ने अपनी बेस्ट फ्रेंड फराह खान के साथ जन्मदिन मनाया। फराह सानिया के बेहद करीबी हैं। फराह ने मंगलवार को सानिया का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वीडियो में सानिया केक काटते हुए दिखाई दे रहीं हैं। वहीं फराह उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहीं हैं। वीडियो में उनके साथ सानिया की मां और दोस्त अनन्या बिड़ला भी नजर आ रही हैं।
कई महीनों तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे शाहीन अफरीदी, जानें कितनी गहरी है चोट
गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तानी मीडिया में यह अफवाह उड़ी थी कि शोएब और सानिया के बीच सबकुछ खत्म हो चुका है। दोनों अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए कुछ कानूनी प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर अबतक किसी ने भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। दोनों ने 2010 में शादी की और 2018 में दोनों को एक बेटा हुआ। जिसका नाम इजहान है।
[ad_2]