[ad_1]
5 नवंबर को जारी होगा परिणाम
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। यूजीसी-नेट के परिणाम 5 नवंबर (शनिवार) को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित किए जाएंगे। परिणाम एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
UGC-NET results will be announced by National Testing Agency (NTA) on 5th November: UGC Chairman M Jagadesh Kumar pic.twitter.com/wm9d79QKpZ
— ANI (@ANI) November 4, 2022
8 से 14 अक्टूबर को हुई थी परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा 8, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी। यूजीसी नेट 2022 की आंसर-की और फाइनल आंसर-की जारी की जा चुकी हैं। अब यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार अभ्यर्थी बेसब्री से कर रहे हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होगा। जिसे चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
ITBP Recruitment 2022 : आईटीबीपी में 10वीं पास के लिए कांस्टेबल की भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया
कैसे करें डाउनलोड
– सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
— होमपेज पर यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
– अब नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज कर सबमिट करें।
– इसके बाद आपके सामने यूीजीसी नेट रिजल्ट 2022 नजर आएगा।
– भविष्य के लिए इसको डाउनलोड कर प्रिंट करा लें।
Railway Recruitment 2022 : रेलवे में गुड्स गार्ड, क्लर्क, स्टेनो के लिए 596 पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल
[ad_2]